Ticker

10/recent/ticker-posts

Ad Code

Join Now

તમારા મોબાઈલ પર ખુબ ઉપયોગી અપડેટ્સ અને જાણકારી મેળવવા માટે નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારી વૉટ્સઅપ ચેનલમાં જોડાવ.                                                                       Join Whatsapp Channel

મીઠાના પાણીથી કોગળા કરવાથી દાંતના દુઃખાવાથી કેવી રીતે રાહત મળે છે?

आज हम बात करने जा रहे हैं एक सरल और घरेलू उपाय के बारे में जो कि दांत दर्द से राहत पाने के लिए बहुत ही असरदार साबित हो सकता है ।


हम बात कर रहे हैं नमक पानी के बारे में 

जब भी दात दर्द होता है तो सबसे पहले हम तुरंत राहत पाने के लिए उपाय खोजते हैं और नमक पानी का गरारा एक ऐसा उपाय है जो कई सालों से लोगों द्वारा आजमाया जा रहा है ।

जानते हैं कि कैसे नमक पानी के गरारे से दांत दर्द में राहत मिल सकती है और इसे किस तरह सही तरीके से उपयोग करना है ?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर दांत दर्द क्यों होता है?

दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं ।जैसे कैविटी या फिर कीड़ा लग जाना ।दांतों के बीच में खाना फसना मसूड़ों की सूजन या फिर इंफेक्शन होना ।दांत का टूटना या फिर दरार आना ।सर्दी जुखाम या साइनस की समस्या का असर दांत दर्द ना केवल असहनीय होता है बल्कि खाने पीने में भी दिक्कतें पैदा कर सकता है ।ऐसे में नमक पानी का गरारा एक आसान और कारगर तरीका है । जिससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है नमक और पानी का मिश्रण दांत दर्द में इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं । नमक में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं ।इस इंफेक्शन से राहत मिलती है ।

सूजन कम करना 

नमक पानी के गरारे से मसूड़ों की सूजन और दांतों के आसपास की सूजन कम होती है ।

मुंह की सफाई 

नमक पानी से गरारा करने से मुंह की सफाई होती है और दांतों के बीच में फसा खाना निकल जाता है ।इससे कैविटी बनने का खतरा भी कम हो जाता है । नमक पानी मुंह के पीएच लेवल को बैलेंस करता है जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है ।

अब जानते हैं कि दांत दर्द में नमक पानी का गरारा कैसे करना चाहिए ?

एक गिलास गुनगुना पानी ले लें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें । पानी बहुत ठंडा या फिर बहुत गर्म नहीं होना चाहिए । 

अब जानते हैं कि आपको गरारा कैसे करना है ?

इस नमक पानी को मुंह में लेकर 30 सेकंड तक गरारा करें । ध्यान रखें कि गरारा करते समय पानी को गले तक ना ले जाए सिर्फ मुंह के अंदर ही रखें । दिन में दो-तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं ताकि दर्द और सूजन में राहत मिल सके ।

वहीं आपको गरारा करने के समय कुछ बातों की ध्यान रखनी है ।

जैसे गरारा करने के बाद पानी को थूक दें और इसे निगले नहीं और हर बार गरारे के लिए ताजा नमक पानी तैयार करें ताकि यह प्रभावी बना रहे । नमक पानी का गरारा सिर्फ दांत दर्द ही नहीं बल्कि मुंह की अन्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है । मसूड़ों के दर्द और खून आने में राहत मिल सकती है । नमक पानी का गरारा मसूड़ों में खून आना और दर्द को कम करने में भी सहायक होता है । वहीं मुंह की बदबू से भी नमक पानी छुटकारा दिलाता है । मुंह में बैक्टीरिया के कारण बदबू आने लगती है । वहीं नमक पानी का गरारा बैक्टीरिया को मारकर मुंह की बदबू को भी दूर कर देता है । सर्दी या गले में खराश की समस्या हो तब भी नमक पानी के गरारा करने से बहुत फायदा मिलता है । 

यह था नमक पानी के गरारे से दांत दर्द में राहत पाने का एक आसान और असरदार तरीका । अगर आपको बार-बार दांत की समस्या होती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले । लेकिन हल्के दांत दर्द में नमक पानी के गरारे से राहत पाई जा सकती है ।

Post a Comment

0 Comments